DAKSHTAA
DAKSHTAA
Back to programs

DAKSHTAA द्वारा आयोजित निःशुल्क वेबिनार “21वीं सदी में विद्यालय नेतृत्व का स्वरूप” (DAKSHTAA IS ORGANIZING A FREE WEBINAR “The Nature of School Leadership in the 21st Century”)

Upcoming29 November 2026 → 29 November 2026

About this program

DAKSHTAA द्वारा आयोजित निःशुल्क वेबिनार “21वीं सदी में विद्यालय नेतृत्व का स्वरूप” DAKSHTAA IS ORGANIZING A FREE WEBINAR “The Nature of School Leadership in the 21st Century” दिनांक: 29 नवम्बर 2026 (रविवार) समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सत्र-1 : डिजिटल युग में विद्यालय नेतृत्व: नवाचार, तकनीकी दक्षता एवं शैक्षिक परिवर्तन। वक्ता: डॉ. चारु स्मिता मलिक एसोसिएट डायरेक्टर, एजुकेशन एंड स्किल्स डेवलपमेंट, IPE Global Ltd., शिमला; पूर्व सहायक प्रोफेसर, राष्ट्रीय विद्यालय नेतृत्व केंद्र, राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), नई दिल्ली। सत्र-2 : समावेशी एवं विद्यार्थी-केंद्रित विद्यालय नेतृत्व: सहयोग, नैतिक मूल्यों एवं सतत विकास की भूमिका। वक्ता: डॉ. संतोष पाल सहायक प्रोफेसर, के.पी. ट्रेनिंग कॉलेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। 1. संक्षिप्त परिचय 21वीं सदी में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। डिजिटल तकनीक, नवाचार, वैश्वीकरण, समावेशी शिक्षा तथा विद्यार्थियों की विविध आवश्यकताओं ने विद्यालय नेतृत्व की भूमिका को अधिक व्यापक और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। वर्तमान समय में विद्यालय नेतृत्व केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षक सशक्तीकरण, तकनीकी दक्षता, नवाचार, सहयोग, नैतिक मूल्यों तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। DAKSHTAA द्वारा आयोजित यह निःशुल्क वेबिनार विद्यालय प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, शैक्षिक प्रशासकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को आधुनिक विद्यालय नेतृत्व की अवधारणा, चुनौतियों और संभावनाओं से परिचित कराने का प्रयास है। इस वेबिनार के दो सत्रों में डिजिटल युग में विद्यालय नेतृत्व तथा समावेशी एवं विद्यार्थी-केंद्रित विद्यालय नेतृत्व के विभिन्न आयामों पर चर्चा की जाएगी। 2. वेबिनार के उद्देश्य • 21वीं सदी में विद्यालय नेतृत्व की बदलती अवधारणा, स्वरूप एवं प्रमुख विशेषताओं को समझना। • विद्यालय प्रबंधन एवं शैक्षिक प्रक्रियाओं में डिजिटल तकनीक, नवाचार और तकनीकी दक्षता के महत्व को समझना। • विद्यालयों में समावेशी, समानतापूर्ण एवं विद्यार्थी-केंद्रित शैक्षिक वातावरण विकसित करने के लिए नेतृत्व की भूमिका को स्पष्ट करना। • शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समुदाय के बीच सहयोगात्मक संबंधों को प्रोत्साहित करने में विद्यालय नेतृत्व की भूमिका को समझना। • विद्यालय नेतृत्व में नैतिक मूल्यों, जवाबदेही, सतत विकास एवं शैक्षिक गुणवत्ता के महत्व को रेखांकित करना। 3. अधिगम प्रतिफल - वेबिनार के समापन तक प्रतिभागी: • 21वीं सदी के विद्यालय नेतृत्व की प्रमुख विशेषताओं एवं समकालीन आवश्यकताओं की पहचान कर सकेंगे। • विद्यालय के शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल उपकरणों और तकनीकी नवाचारों के उपयोग को समझ सकेंगे। • समावेशी एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी नेतृत्व रणनीतियों को पहचान सकेंगे। • विद्यालय में सहयोगात्मक संस्कृति, सहभागिता एवं नैतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया के महत्व को समझ सकेंगे। • विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता एवं सतत विकास के लिए प्रभावी नेतृत्व संबंधी उपायों को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने की दिशा में सक्षम होंगे। लक्षित प्रतिभागी: • विद्यालय प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक • शिक्षक एवं शिक्षक-प्रशिक्षक • शैक्षिक प्रशासक • शिक्षा शोधकर्ता एवं विद्वान • शिक्षा एवं शैक्षिक नेतृत्व के विद्यार्थी समग्र विषय: नवाचार, समावेशन एवं शैक्षिक रूपांतरण के लिए विद्यालय नेतृत्वकर्ताओं का सशक्तीकरण। DAKSHTAA IS ORGANIZING A FREE WEBINAR “The Nature of School Leadership in the 21st Century” Date: 29 November 2026 Time: 11:00 AM to 1:00PM Session-1: Digital-Age School Leadership: Innovation, Technological Competence and Educational Transformation. Resource Person: Dr. Charu Smita Malik Associate Director, Education and Skills Development, IPE Global Ltd., Shimla; Former Assistant Professor, National Centre for School Leadership, National Institute of Educational Planning and Administration (NIEPA), New Delhi. Session-2: Inclusive and Student-Centred School Leadership: The Role of Collaboration, Ethical Values and Sustainable Development. Resource Person: Dr. Santosh Pal Assistant Professor, K.P. Training College, University of Allahabad. 1. Introduction The nature of education is changing rapidly in the 21st century. Digital technologies, innovation, globalization, inclusive education, and the diverse needs of learners have expanded the role and responsibilities of school leaders. Today, school leadership is not merely confined to administrative functions; rather, it plays a vital role in ensuring educational quality, empowering teachers, promoting technological competence, encouraging innovation, fostering collaboration, upholding ethical values, and strengthening student-centred learning. This free webinar, organized by DAKSHTAA, aims to familiarize school principals, teachers, educational administrators, and other education stakeholders with contemporary approaches, challenges, and opportunities in school leadership. The two sessions will explore digital-age school leadership and inclusive, student-centred leadership. 2. Objectives of the Webinar • To understand the changing concept, nature, and key characteristics of school leadership in the 21st century. • To explore the significance of digital technology, innovation, and technological competence in school management and educational processes. • To understand the role of school leadership in developing inclusive, equitable, and student-centred learning environments. • To examine the role of school leadership in promoting collaborative relationships among teachers, students, parents, and the community. • To highlight the importance of ethical values, accountability, sustainable development, and educational quality in school leadership. 3. Learning Outcomes By the end of the webinar, participants will be able to: • Identify the key characteristics and contemporary requirements of school leadership in the 21st century. • Understand the use of digital tools and technological innovations in academic and administrative activities. • Identify effective leadership strategies to promote inclusive and student-centred learning environments. • Understand the importance of collaborative culture, participation, and ethical decision-making in schools. • Explore and apply effective leadership practices to improve educational quality and promote sustainable school development. 4. Target Participants: • School Principals and Head Teachers • Teachers and Teacher Educators • Educational Administrators • Educational Researchers and Scholars • Students of Education and Educational Leadership 5. Overall Theme: Empowering School Leaders for Innovation, Inclusion and Educational Transformation.

Sessions

Session 1: डिजिटल युग में विद्यालय नेतृत्व: नवाचार, तकनीकी दक्षता एवं शैक्षिक परिवर्तन। पंजीकरण एवं WhatsApp समूह पंजीकरण लिंक | Registration Link इस वेबिनार में भाग लेने और प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें – https://dakshtaa.org/program/107/enroll To participate in this webinar and receive a certificate, please click on the link provided below - https://dakshtaa.org/program/107/enroll यदि आप प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं करना चाहते हैं, तो आप कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीधे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। If you do not wish to receive a certificate, you can join the WhatsApp group directly to participate in the program. WhatsApp समूह से जुड़ें Link - https://chat.whatsapp.com/Dt4ef6bNQL3Em1FoCFQ2FM प्रमाण-पत्र संबंधी सूचना | Certificate Information • वेबिनार में सहभागिता पूर्णतः निःशुल्क है। • प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए वेलफेयर फण्ड ₹50/- निर्धारित है। • बिना प्रमाण-पत्र के वेबिनार में प्रतिभागिता निःशुल्क है। Information Regarding Certificates • Participation in the webinar is completely free of charge. • A fee of ₹50/- (as a welfare fund contribution) is applicable for participants who wish to receive a certificate. • Participation in the webinar without a certificate is free of charge.
29 November 2026 · 11:00 – 12:00
Expert: डॉ. चारु स्मिता मलिक, एसोसिएट डायरेक्टर, एजुकेशन एंड स्किल्स डेवलपमेंट, IPE Global Ltd., शिमला; पूर्व सहायक प्रोफेसर, राष्ट्रीय विद्यालय नेतृत्व केंद्र, राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), नई दिल्ली।
Session 2: समावेशी एवं विद्यार्थी-केंद्रित विद्यालय नेतृत्व: सहयोग, नैतिक मूल्यों एवं सतत विकास की भूमिका।
29 November 2026 · 12:00 – 13:00
Expert: डॉ. संतोष पाल, सहायक प्रोफेसर, के.पी. ट्रेनिंग कॉलेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

Videos

Program Code
B15373
Dates
29 November 2026 – 29 November 2026
Total Sessions
2